IQNA

संयुक्त अरब अमीरात के "कलबा" पुस्तकालय में दुर्लभ पांडुलिपियों की Exhibition

16:35 - May 23, 2021
समाचार आईडी: 3475933
तेहरान(IQNA) पवित्र कुरान की 40 दुर्लभ पांडुलिपियों को संयुक्त अरब अमीरात कलबा पब्लिक लाइब्रेरी में प्रदर्शित किया गया है और इसी के साथ पांडुलिपियों की शैली में पवित्र कुरान के एक सूरह के लेखन को सिखाने के लिए एक कार्यशाला स्थापित की गई है।

अल-ख़लीज अखबार के हवाले से, संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में कलबा पब्लिक लाइब्रेरी ने पवित्र कुरान की पांडुलिपियों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जिसमें 40 पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं।
 
इस प्रदर्शनी में, पवित्र कुरान की पांडुलिपियों में विभिन्न अवधियों, विशेष रूप से तुर्क काल में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न स्कूलों और कलाओं को प्रदर्शित किया गया है।
 
ये पांडुलिपियां एक प्रमुख अमीराती सुलेखक अली अल-हमम्मादी की हैं, जिन्होंने प्रदर्शनी के मौके पर पांडुलिपि लेखन की कला पर एक कार्यशाला की स्थापना की है, जिसमें प्रतिभागियों को पवित्र कुरान का एक अध्याय पांडुलिपियों की शैली में लिखना सिखाया जारहा है।
 
अल-हम्मादी ने इस बयान के साथ कि ऐतिहासिक पांडुलिपियों को प्रदर्शित करने की पहल सामान्य रूप से समाज के सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध है,और  इस विरासत के संरक्षण के महत्व पर जोर देने के उद्देश्य के साथ पवित्र कुरान की दुर्लभ पांडुलिपियों को प्राप्त करने और जनता को मूल्यवान संग्रह दिखाने में अपनी रुचि व्यक्त की।
 
इस अमीराती सुलेखक ने कहा: पांडुलिपियों की विरासत इस्लाम के इतिहास की एक स्पष्ट अभिव्यक्ति है, और इस विषय पर प्रदर्शनियों की स्थापना कुरान की पांडुलिपियों के अधिग्रहण को प्रेरित करने और इस विरासत की देखभाल करने और इसकी लेखन विधियों को पढ़ाने के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
 3973118

captcha